September 6, 2026

भाजपा पदाधिकारियों ने दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन परंपरा के संतों से लिया मंगल आशीर्वाद ।

भाजपा पदाधिकारियों ने दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन परंपरा के संतों से लिया मंगल आशीर्वाद ।

भाजपा पदाधिकारियों ने दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन परंपरा के संतों से लिया मंगल आशीर्वाद ।

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली की धर्मनगरी ऋषभ विहार में आज भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जैन धर्म की दिगंबर एवं श्वेतांबर दोनों परंपराओं के पूज्य संतों के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर धर्मनगरी में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच जैन समाज का विशाल जनसमूह उपस्थित रहा।

दिगंबर परंपरा के परम पूज्य 108 आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज के पावन दर्शन के लिए भाजपा पदाधिकारी पहुंचे। आचार्य श्री के साथ 26 पिछीधारी मुनिराजों का संघ भी विराजमान था। भाजपा पदाधिकारियों ने आचार्य श्री के चरणों में नमन करते हुए समाज, राष्ट्र एवं जनकल्याण के लिए उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

वहीं श्वेतांबर परंपरा के गुरुदेव नवीन चंद महाराज जी एवं गुरु अतिशय मुनि जी महाराज के भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों जैन परंपराओं के संतों के सान्निध्य में उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्म, अहिंसा, संयम, सत्य, सद्भाव और मानव सेवा का संदेश प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं शाहदरा जिला प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता, शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सारिका जैन, शाहदरा जिला प्रवक्ता विनीत जैन, प्रदेश अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष विपिन जैन एवं प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री सचिन जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहदरा विनोद जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष महरौली दीपक जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष केशवपुरम प्रमोद जैन, मंडल महामंत्री विश्वास नगर अमित जैन, सुनील जैन, दीपक जैन, हिमांशु जैन, भूषण जैन एवं संजय जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज से जुड़े दिल्ली के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

दोनों ही स्थानों पर जैन समाज का विशाल एवं अपार जनसमूह पूज्य संतों के दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए उमड़ा। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने धर्मनगरी के वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

 

इस अवसर पर दिगंबर एवं श्वेतांबर दोनों परंपराओं से जुड़े जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा भाजपा के उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संतों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

 

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि जैन धर्म की दिगंबर एवं श्वेतांबर दोनों परंपराएं अहिंसा, सत्य, संयम और सद्भाव की महान भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाती हैं। पूज्य संतों का सान्निध्य समाज को नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जीने और मानव कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी संत परंपराओं, धार्मिक संस्थाओं एवं समाज के सभी वर्गों का सम्मान करती है। भाजपा का मूल भाव ही राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ समाज को जोड़ना है। जैन समाज के संतों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन समाज में शांति, सद्भाव और सेवा की भावना को और मजबूत करता है।

 

अंत में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने परम पूज्य आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज, उनके साथ विराजमान 26 पिछीधारी मुनिराजों तथा श्वेतांबर परंपरा के पूज्य गुरुदेव नवीन चंद महाराज जी एवं गुरु अतिशय मुनि जी महाराज के चरणों में सादर नमन करते हुए उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.