October 21, 2025

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने किया पुतला दहन, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल रहे मौजूद ।

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने किया पुतला दहन, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल रहे मौजूद ।

गाजियाबाद। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के निर्देशानुसार भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन नवयुग मार्केट स्थित शहीद मार्ग पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा ने की।

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा, “नेशनल हेराल्ड घोटाला देश की जनता के साथ किया गया एक बड़ा धोखा है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इस घोटाले में जवाब देना होगा। भाजपा कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से संसद तक आवाज उठाते रहेंगे।”

युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने सालों तक देश को लूटा है। नेशनल हेराल्ड घोटाले में दोषियों को सजा दिलाने के लिए युवा मोर्चा सड़कों पर संघर्ष करता रहेगा। हम जनता को जागरूक करने का काम करते रहेंगे।”

पुतला दहन कार्यक्रम में
मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, पूर्व पार्षद प्रदीप चौहान, युवा मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय महामंत्री अनुज कश्यप, आशुतोष शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष राम त्यागी, मोनू त्यागी, आशीष चौधरी, महानगर महामंत्री नितिन शर्मा, महानगर मंत्री दीपक शर्मा, रोबिन तोमर, पुष्पेंद्र गुप्ता, पंकज लड्डू, अनुज कसाना, कपिल मावी, रॉबिन भड़ाना, सोनू चौधरी, आशु गुर्जर सूरत सेन विपिन यादव मोहित ठाकुर राहुल भाटी एवं पंकज भारद्वाज, अभिजीत मुखर्जी, अनुज राघव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और न्याय की मांग की।

प्रदीप चौधरी
महानगर मीडिया प्रभारी भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.