नंदग्राम थाना प्रखंड के दीनदयालपुरी के क्षेत्र में धर्मपरिवर्तन का मामला सामने आने से हिंदू संगठनों रोष ।

नंदग्राम
प्रखंड के दीनदयाल पूरी क्षेत्र में एक हिंदू परिवार द्वारा धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाने का मामला सामने आया।
इस संबंध में परिवार के पिता एवं स्थानीय निवासियों द्वारा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुँचे और पूरे विषय की जानकारी ली घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाने में जाकर थाना अध्यक्ष से मुलाकात की गई तथा मामले की निष्पक्ष एवं कड़ी जांच की मांग की गई। इसमें अश्वनी शर्मा महानगर सहमंत्री ने बताया कि थाना अध्यक्ष महोदय ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इसमें सभी विहिप अधिकारी अमित त्यागी,निखिल त्यागी,पंकज आर्य संयोजक,प्रमोद कुमार,शिवम,कपिल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
