दिल्ली में 10 साल की मासूम छात्रा की मौत, परिवार का टीचर पर टॉर्चर का गंभीर आरोप।

दिल्ली में 10 साल की मासूम छात्रा की मौत, परिवार का टीचर पर टॉर्चर का गंभीर आरोप ।
किताब नहीं लाई तो मिली सजा! धूप में खड़ा करने के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान छात्रा ने तोड़ा दम
प्राइम इंडिया न्यूज अजीत कुमार दिल्ली
दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय की 10 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने स्कूल की एक शिक्षिका पर छात्रा को कथित तौर पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
परिवार का आरोप है कि छात्रा स्कूल में किताब नहीं लेकर गई थी, जिसके बाद टीचर ने उसे सजा दी और कथित तौर पर धूप में खड़ा कर दिया। परिजनों के अनुसार, इसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और हालत गंभीर होने पर उसका इलाज कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस दर्दनाक घटना से आक्रोशित रिश्तेदारों और परिजनों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक 10 साल की बच्ची की मौत के पीछे क्या कारण रहे? क्या परिवार के आरोपों की जांच होगी और क्या सच्चाई सामने आने के बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी?
फिलहाल मामला गंभीर आरोपों और जांच का विषय है। जांच के बाद ही बच्ची की मौत के वास्तविक कारण और परिवार के आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।
