August 16, 2026

*कानपुर: SDM आवास में वर्दीधारी से पैर दबवाता मिला ड्राइवर, वीडियो वायरल, जांच के आदेश*

*कानपुर: SDM आवास में वर्दीधारी से पैर दबवाता मिला ड्राइवर, वीडियो वायरल, जांच के आदेश*

*कानपुर: SDM आवास में वर्दीधारी से पैर दबवाता मिला ड्राइवर, वीडियो वायरल, जांच के आदेश*

_संवाददाता: राजन साहू, कानपुर_

का1नपुर, 16 अगस्त उपजिलाधिकारी आवास पर तैनात चालक द्वारा वर्दीधारी पुलिसकर्मी से पैर दबवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो में SDM का चालक कुर्सी पर बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि वर्दी में तैनात सिपाही बिस्तर पर बैठकर उसके पैरों की मालिश कर रहा है। करीब 40 सेकंड के इस वीडियो में कमरे में बिस्तर, पंखा व अन्य सामान भी दिखाई दे रहा है। वीडियो के साथ लिखा है – _”कानपुर में SDM के ड्राइवर द्वारा सिपाही से वर्दी में पैर दबवाने का वीडियो वायरल है”_।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासनिक हलकों में इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। सवाल उठ रहे हैं कि ड्यूटी के दौरान वर्दीधारी कर्मी से इस तरह का काम क्यों कराया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों ने वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिख रहे कर्मी की पहचान की जा रही है। तथ्यों की पुष्टि के बाद संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। रफ्तार मीडिया वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.