May 6, 2026

भाटिया रेजीडेंसी फ्लैट में लगी आग से बड़ा हादसा टला।

भाटिया रेजीडेंसी फ्लैट में लगी आग से बड़ा हादसा टला।

भाटिया रेसिडेंसी के फ्लैट में देर रात आग, बड़ा हादसा टला
बिलासपुर। मंगला क्षेत्र स्थित भाटिया रेसिडेंसी के एक फ्लैट में देर रात अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह फ्लैट यश रेलवानी एवं मधु रेलवानी का बताया जा रहा है।
घटना रात के समय की है, जब फ्लैट से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के रहवासी घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फ्लैट में रखा सामान जलकर काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों की सतर्कता और समय पर पहुंची दमकल टीम की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस एवं संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.