October 16, 2026

बबरगंज में पूर्व विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या: कुम्हार टोली के पास वारदात, मायागंज में मौत, SIT गठित, आरोपियों की तलाश में छापेमारी*

बबरगंज में पूर्व विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या: कुम्हार टोली के पास वारदात, मायागंज में मौत, SIT गठित, आरोपियों की तलाश में छापेमारी*

बबरगंज में पूर्व विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या: कुम्हार टोली के पास वारदात, मायागंज में मौत, SIT गठित, आरोपियों की तलाश में छापेमारी ।

नरेंद्र सिंह /भागलपुर।

बबरगंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना घटी है। कुतुबगंज महादेव तालाब निवासी उमाभूषण तांती उर्फ पप्पू तांती, पिता-अर्जुन तांती को कुम्हार टोली के समीप अपराधियों ने गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।नगर पुलिस अधीक्षक महोदय,भागलपुर द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बारीकी से घटनास्थल का अवलोकन किया, विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परिजनों द्वारा घायल को तत्काल उपचार हेतु जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज),भागलपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।मृतक के परिजन के फर्दबयान के आधार पर बबरगंज थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार पूर्व के विवाद को लेकर शशि मोदी, पिता-सुरेश मोदी, साकिन-कुतुबगंज के कहने पर कृष्णा मोदी, पिता-स्व० महेश मोदी, साकिन-सिकंदरपुर, थाना-मोजाहिदपुर, जिला-भागलपुर एवं इनके साथियों के द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया।

घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक,भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक के निगरानी में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02,थानाध्यक्ष बबरगंज, थानाध्यक्ष मोजाहिदपुर, थानाध्यक्ष कोतवाली एवं तकनीकी शाखा के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया है। पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा साक्ष्य के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।वहीं घटनास्थल तथा पीड़ित के घर पहुंचकर वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के द्वारा घटना के संदर्भ में विभिन्न जानकारी प्राप्त की गई तथा पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक करते हुए अब तक गिरफ्तारी हेतु छापामारी की समीक्षा की गई तथा कई टीम बनाकर अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु विभिन्न संभावित स्थलों पर छापामारी की जा रही है तथा आवश्यक विधि कार्रवाई भी संपन्न की जा रही है। घटना में मुख्य अभियुक्त के अतिरिक्त जो भी सहयोगी अभियुक्त या इनको सहायता करने वाले संदिग्ध लोग हैं उनकी भी घटना के संदर्भ में जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.