बच्चों की साइकिल खरीद फरोख्त को लेकर, दिल्ली सचिवालय पर आम आदमी पार्टी का धरना प्रदर्शन ।

बच्चों की साइकिल खरीद फरोख्त को लेकर, दिल्ली सचिवालय पर आम आदमी पार्टी का धरना प्रदर्शन ।
बच्चों की साइकिल में कथित अनियमितता के खिलाफ आवाज़ बुलंद ।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जी ने आज दिल्ली सचिवालय पर स्कूल के बच्चों को दी जा रही साइकिलों की कीमत और खरीद प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

आरोप है कि लगभग ₹4,000 की साइकिलों को करीब ₹7,000 में खरीदा/दिया जा रहा है। इस मामले में सौरभ भारद्वाज जी ने संबंधित मंत्री जी के इस्तीफे की मांग भी उठाई।
बच्चों के हक का पैसा किसी भी कीमत पर बर्बाद नहीं होना चाहिए।
जनता के टैक्स का पैसा जनता के बच्चों की शिक्षा और सुविधाओं पर ईमानदारी से खर्च होना चाहिए।
सवाल सिर्फ साइकिल का नहीं, बच्चों के भविष्य और जनता के पैसे की जवाबदेही का है।
