फंड लाने के लिए संघर्ष हमने किया, मेहनत हमने की और अब श्रेय लेने की होड़ आपकी है।

कथोरिया डेयरी फार्म से लेबर चौक फेज 3 वाली सड़क के निर्माण कार्य के लिए मैंने लगातार मेहनत की, अपने अथक प्रयासों से फंड लाने का संघर्ष किया और माननीय सांसद श्री हर्ष मल्होत्रा जी के आशीर्वाद एवं सहयोग से अपने क्षेत्र के लिए यह महत्वपूर्ण विकास कार्य लेकर आई !
हमने माननीय सांसद जी Harsh Malhotra जी के कर-कमलों से सड़क का शिलान्यास भी कराया। यह मेरे निरंतर प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
*अधिकारी ने ख़ुद पुष्टि की*😊✌️✌️
लेकिन आज विधायक #कुलदीप कुमार द्वारा नारियल तोड़कर इस कार्य का श्रेय लेने की कोशिश बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
**विधायक साहब, अगर क्षेत्र के विकास के लिए कभी इसी तरह गंभीरता से प्रयास किए होते, तो आज दूसरे की मेहनत पर श्रेय लेने की नौबत ही नहीं आती।**
फंड लाने के लिए संघर्ष हमने किया, मेहनत हमने की और अब श्रेय लेने की होड़ आपकी है।
**विकास नारियल तोड़ने से नहीं, वर्षों की मेहनत और जनसेवा से होता है। जनता दिखावे और वास्तविक योगदान के बीच का अंतर अच्छी तरह समझती है।**
*जनता की सेवक*
*कोंडली की बेटी*
*प्रियंका गौतम एडवोकेट*
*निगम पार्षद*
