August 23, 2026

जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन में बढ़ा तनाव, पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटाया

जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन में बढ़ा तनाव, पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटाया

दिल्ली से संवाददाता विनोद रस्तोगी की रिपोर्ट

जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन में बढ़ा तनाव, पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटाया ।

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से हटने को तैयार नहीं हुए। आंदोलन में करणी सेना और स्वर्ण समाज से जुड़े बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों से प्रदर्शनकारी राजधानी पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि आंदोलन को लेकर शुरुआत में अनुमति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। इसके बावजूद सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच गए। बाद में पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति दी गई। प्रदर्शन के लिए पहले दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी और स्थिति को देखते हुए पुलिस ने समय को बढ़ाकर शाम 5 बजे तक किया और बाद में इसे शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया।

प्रदर्शन के दौरान हर्ष दूबे, आदित्य राज सिंह और अनिल मिश्रा समेत कई चर्चित चेहरे भी आंदोलन में नजर आए। मंच से वक्ताओं ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और सरकार से आरक्षण नीति में व्यापक सुधार की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की जानी चाहिए और इसे लेकर देशभर में व्यापक बहस होनी चाहिए।

शाम होते-होते जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती गई। पुलिस की ओर से लगातार प्रदर्शनकारियों से निर्धारित समय के बाद जंतर-मंतर खाली करने की अपील की जाती रही। हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर मौके पर डटे रहे और जंतर-मंतर खाली करने से इनकार करते रहे

PTC

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.