September 1, 2026

गाजियाबाद में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, जातिवादी राजनीति के खिलाफ उठाई आवाज ।

गाजियाबाद में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, जातिवादी राजनीति के खिलाफ उठाई आवाज ।

गाजियाबाद में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, जातिवादी राजनीति के खिलाफ उठाई आवाज ।

गाजियाबाद, 31 अगस्त 2026। उत्तराखंड के हल्द्वानी में भाजपा एवं आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित जातिवादी एवं निंदनीय कृत्य तथा उसके बाद कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में आज गाजियाबाद कांग्रेस कमेटी द्वारा घंटाघर पर जोरदार धरना एवं प्रदर्शन किया गया।

धरने का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा जी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री वीर सिंह जाटव जी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घंटाघर पर एकत्र हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हल्द्वानी की घटना में संवैधानिक एवं सामाजिक मूल्यों का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उत्तराखंड पुलिस द्वारा श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। कांग्रेस इस प्रकार की कार्रवाई को विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास मानती है।

जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, संवैधानिक समानता और प्रत्येक नागरिक की गरिमा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जाति आधारित भेदभाव और सामाजिक अन्याय के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी।

महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि हल्द्वानी की घटना के दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए तथा श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सामाजिक न्याय, संवैधानिक समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी जननायक माननीय श्री राहुल गांधी व उनके संघर्ष लगातार जारी रहेगा

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.