May 10, 2026

खुशबू त्यागी को जी को गाजियाबाद भारतीय किसान यूनियन लोकहित की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।

खुशबू त्यागी को जी को गाजियाबाद भारतीय किसान यूनियन लोकहित की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।

दिनांक 10 मई को भारतीय किसान यूनियन लोकहित परिवार का विस्तार किया गया जिस में मुख्य अतिथि रहे प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय यादव व समस्त प्रदेश टीम लोकहित परिवार को निरंतर बढ़ाने का कार्य संगठन द्वारा किया जा रहा है । महिला मोर्चा की युवा प्रदेश अध्यक्ष दिव्या ठाकुर जी के द्वारा नियुक्ति की गई । जिसमें जिला गाजियाबाद की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती खुशबू त्यागी जी को नियुक्त किया गया ।

भारतीय किसान यूनियन लोकहित के परिवार को और मजबूती प्रदान करने तथा महिलाओं की आवाज़ को, गांव-गांव तक पहुँचाने के उद्देश्य से ऐसा संगठन के आदेशानुसार खुशबू त्यागी जी को जिला अध्यक्ष, गाजियाबाद महिला मोर्चा नियुक्त किया गया ।

यह नियुक्ति केवल एक पद नहीं, बल्कि महिलाओं, किसानों और आम जनमानस के हक़ की लड़ाई को नई धार देने का दृढ़ संकल्प है ।

विश्वास है कि खुशबू त्यागी जी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाते हुए अन्याय, शोषण और उत्पीड़न के विरुद्ध मजबूती से आवाज़ बुलंद करेंगी तथा जनपद में महिला शक्ति को संगठित कर एक नई राजनीतिक ऊर्जा प्रदान करेंगी।

 

दिव्या ठाकुर

       युवा प्रदेश अध्यक्ष उ. प्र . महिला मोर्चा

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.