कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

गौरव रल्हन संवाददाता गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, 25 अगस्त 2026।
कांग्रेस पार्टी द्वारा
जे के जी इंटर कॉलेज, प्रताप विहार, गाजियाबाद में जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद एवं महानगर कांग्रेस समिति गाजियाबाद के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सप्रभारी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी, राष्ट्रीय सचिव माननीय श्री संजीव आर्य जी की मौजूदगी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा सभी फ्रंटल के अध्यक्ष आईसीसी एवं पीसीसी सदस्यों से संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर व्यक्तिगत रूप से राय एवं सुझाव लिए गए ।
बैठक में आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। श्री संजीव आर्य जी ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क बढ़ाने, समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों तक पहुंच बनाने तथा स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य केवल संगठन में पदों का विस्तार करना नहीं, बल्कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा और उन समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना होगा। साथ ही समाज के विभिन्न संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं प्रभावशाली व्यक्तियों से निरंतर संपर्क स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाएं और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा जी ने कहा कि गाजियाबाद में कांग्रेस का संगठन पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी लगातार जनता की समस्याओं को उठाकर शासन-प्रशासन तक पहुंचा रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की आवाज बुलंद की जाएगी।
श्री सतीश शर्मा जी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि “2027 में गाजियाबाद की धरती पर कांग्रेस का झंडा मजबूती से लहराएगा और विपक्ष चारों खाने चित नजर आएगा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख में शामिल होगा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगा।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को संगठन की जिम्मेदारी के साथ जनता के बीच सक्रिय रहना होगा। सभी ने आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करने का संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद ने स्पष्ट किया कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहितैषी संगठन के रूप में स्थापित करने का अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी पूर्व जिला हरेंद्र कसाना पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकगीत चौधरी पूर्व मंत्री सतीश शर्मा जे के जी इंटर कॉलेज के संस्थापक और वरिष्ठ कांग्रेस की जी के गॉड डॉ संजीव शर्मा नवीन पोल अजी खुर्शीद हेलो रूबी मलिक हरेंद्र बाबा सुरेंद्र शर्मा राजकुमार शर्मा राजेश गुप्ता आशीष शर्मा बीएस नेगी शशि भूषण शर्मा पुनीत लव रवि शंकर सूर्य चंद्रपाल सिंह विश्वदीप त्यागी अश्वनी त्यागी सतीश त्यागी डॉली त्यागी रिजवान मलिक रिजवान सैफी इरफान नेताजी सीमा नागिन सविता गौतम जिला मेहनगर एवं मोदीनगर से बहुत से कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस भी उपस्थित रहे यह खबर आशुतोष गुप्ता मीडिया प्रभारी द्वाराप्रेषित की जा रही है प्रभारी ने सभी तमाम पदाधिकारी से व्यक्तिगत मिलकर सभी के सुझाव नोट किया और आगे की रणनीति के लिए और रोड मैप तैयार करने की तैयारी की गई
