आज इंसान को खाएंगे…” और इसके बाद वीडियो में दिखाई देने वाले दृश्य कई गंभीर सवाल खड़े कर देते हैं।

“आज इंसान को खाएंगे…” श्मशान में जलती चिता के पास तलवार लेकर पहुंचा रहस्यमयी शख्स, शव से अंग अलग कर खाने का दावा! वीडियो देखकर कांप उठे लोग ।
“हमसे पंगा मत लेना, गरम-गरम इंसान उठा कर खा रहे हैं…”—खुद को अघोरी बताने वाले व्यक्ति की खौफनाक हरकत कैमरे में कैद, आखिर श्मशान में चल क्या रहा था?
प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता : अजीत कुमार दिल्ली ।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर सामने आए एक खौफनाक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में खुद को अघोरी या तांत्रिक जैसा दिखाने वाला एक व्यक्ति कैमरे के सामने बेहद डरावने दावे करता नजर आता है। वह कहता है
“आज इंसान को खाएंगे…” और इसके बाद वीडियो में दिखाई देने वाले दृश्य कई गंभीर सवाल खड़े कर देते हैं।
वीडियो में कथित तौर पर एक श्मशान में चिता जलती दिखाई देती है। इसके बाद हाथ में तलवार लिए यह व्यक्ति जलती चिता के पास पहुंचता है, राख हटाने लगता है और फिर शव से किसी अंग को अलग करने जैसा दृश्य दिखाई देता है। वह कथित अंग को किनारे रखता है, बोतल से उसके ऊपर कोई तरल पदार्थ डालता है और फिर उसे हाथ में लेकर खाने का दावा करता दिखाई देता है।
वीडियो में उसका अंदाज यहीं नहीं रुकता। वह कैमरे के सामने धमकी भरे लहजे में कहता है “हमसे बचकर रहो, पंगा मत लेना… इंसान को गरम-गरम उठाकर खा रहे हैं हम… भूत-प्रेत से खेलना, खोपड़ी से खेलना हमारा काम है।”
वह आगे यह दावा भी करता है कि वह क्या-क्या कर सकता है, यह आम इंसान की सोच के बाहर है।
लेकिन इस वीडियो ने अब सबसे बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—आखिर यह शख्स है कौन और यह वीडियो कहां का है? क्या सचमुच किसी जलती चिता और शव के साथ ऐसी हरकत की गई? अगर हां, तो श्मशान प्रशासन और वहां मौजूद जिम्मेदार लोग कहां थे?
वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। इसलिए किसी व्यक्ति के पहनावे या उसके खुद को अघोरी अथवा तांत्रिक बताने के आधार पर पूरे अघोरी समुदाय को इस घटना से जोड़ना उचित नहीं होगा। लेकिन अगर वीडियो में दिखाई गई घटना वास्तविक साबित होती है, तो मामला बेहद गंभीर हो सकता है और मृत व्यक्ति की गरिमा के साथ-साथ कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो सकते हैं।
श्मशान में साधना थी, अंधविश्वास था, डर फैलाने का खेल था या सोशल मीडिया पर सनसनी बटोरने की खौफनाक कोशिश सच्चाई जो भी हो, इस वीडियो की जांच जरूरी है। क्योंकि सवाल सिर्फ एक व्यक्ति की हरकत का नहीं, बल्कि उस जलती चिता और उसके पीछे छिपी पूरी सच्चाई का है।
